मातृ शक्ति से बड़ी नहीं कोई शक्ति-विकास राजपूत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक एवं उनकी टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समाजसेवी विकास राजपूत की माताजी अनीता राजपूत व भाभी अमिता सक्सेना द्वारा सभी महिला मोर्चा की पदाधिकारी को पुष्पमाला पहनाकर व तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्वेता दुबे, जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, जिला महामंत्री हिना दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष राजवती बाथम, जिला कोषाध्यक्ष प्रीती तिवारी, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष बिटाना चौहान, मंडल अध्यक्ष फर्रुखाबाद पश्चिमी सुजाता सिंह, मंडल अध्यक्ष जहानगंज वंदना पाल, जिला शोध प्रमुख किरन सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी मीना मिश्रा, नगर अध्यक्ष रेखा सोमवंशी, कार्यसमिति सदस्य हेमलता मिश्रा, कार्यसमिति सदस्य अन्नू शुक्ला, तान्या सक्सेना, पूजा राजपूत, रेखा सिंह, अन्वी राजपूत, दीपक सिंह, विकास यादव, वीरेंद्र कश्यप, प्रणव भारद्वाज, देबांशु अरोरा, रजत राजपूत, यश सिंह, गौरव श्रीवास्तव आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
