
दुकानदारों पर बालश्रम उन्मूलन के तहत की गयी कार्यवाहीफर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल कुमार, नायब तहसीलदार सन्नी कन्नौजिया, सहायक विकास अधिकारी बीईओ सुरेश चन्द्र एंव डीपीओ आफिस के क्लर्क सुनील वर्मा को साथ लेकर दुकानों, ढाबों आदि में चेकिंग अभियान चलाया। शहर के मोहल्ला लिंजीगंज, साहबगंज, घुमना, चौक, ठण्डी सडक़, रेलवे रोड, छोटी जेल चैराहा से फतेहगढ चौराहा का क्षेत्र चूडी वाली गली, चौराहे से आवास विकास क्षेत्र में पूरी टीम के साथ बालश्रम उन्मूलन व रेस्क्यू की कार्यवाही विधिवत की गयी। इस दौरान जिन प्रतिष्ठानों पर बालक श्रम करते पाये गये, उनका श्रम प्रवर्तन अधिकारी चालान कराते हुए बच्चो का रेस्यू करके घर वापस भेजा गया। बालकों में हिमांशु पुत्र अमर सिंह उम्र 16 वर्ष निवासी चांदपुर अमेठी को आफताब आटो पार्टस रामलील मैदान के सामने कार्य करते पाया गया। वहीं कर्नल पुत्र विष्णु दयाल उम्र 15 वर्ष निवासी टाउनहाल के नीचे मोहल्ला ढुईया को रामदेव गुप्ता इमलिया वाले लिंजीगंज के यहां काम करते पाया गया। वहीं लल्ला कुशवाह पुत्र नरेश चन्द उम्र 17 वर्ष निवासी हैवतपुर गढिय़ा कालोनी काशीराम को रविन्दर गुप्ता पुत्र अनोखेलाल गुप्ता दुकान स्थित बढ़पुर के यहां कार्य करते पाया गया। इस दौरान सभी दुकानदारों को आगाह किया गया कि १८ वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम करवाना बाल श्रम अपराध के तहत दण्डनीय अपराध है।
