कैंप लगाकर १२७ दिव्यांगों का किया गया रजिस्ट्रेशन

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। खंड विकास अधिकारी के निर्देशन में कार्यालय परिसर में दिव्यांग रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगों ने पहुंचकर अपने-अपने रजिस्ट्रेशन करवाये।ब्लाक कार्यालय परिसर में खंड विकास अधिकारी गगनदीप सिंह के निर्देशन में दिव्यांग रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया गय। कैंप के दौरान लगभग एक सैकड़ा से अधिक दिव्यांगों ने अपना-अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। कैंप में कृत्रिम उपकरण हेतु इंदौर से आईटी प्रभारी भंवर सिंह कुशवाहा ने 80 दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन किया। वही दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग फर्रुखाबाद की तरफ से कृत्रिम अंग उपकरण वितरण हेतु 47 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। जिसमें सत्यराम कनिष्ठ सहायक, राधेश्याम वरिष्ठ सहायक ने बताया वह बारी-बारी से सभी विकास खंड में कैंप लगाकर दिव्यांगजनों के रजिस्ट्रेशन करेंगे। जिससे सभी को योजना का लाभ मिल सके। वहीं कैंप के दौरान लगभग 20 प्रतिशत लोग वापस मायूस होकर चले गए। जिनके पास विकलांग सर्टिफिकेट नहीं थे। खंड विकास अधिकारी गगनदीप सिंह के मुताबिक बताया गया कि जो लोग योजना का लाभ लेने से वंचित रहे गए हैं उनके लिए अधिकारियों से वार्ता कर दोबारा कैंप का आयोजन कराया जाएगा और सभी क्षेत्रीय लोगों को योजना का लाभ दिलाया जाएगा। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी गगनदीप सिंह, एडियो समाज कल्याण प्रवीण कुमार, एचएस टीम के प्रभारी अमर सिंह कुशवाहा, सतनाम सिंह, कनिष्ठ सहायक राधेश्याम, वरिष्ठ सहायक तथा सैकड़ों की संख्या में दिव्यांग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *