
नये वोट बढ़वाने के लिए तेजी लाने के दिये निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गुरुवार को आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर संगठन के नवनियुक्त जिला प्रभारी शिव महेश दुबे ने दो दिवसीय प्रवास के दौरान लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सदर विधानसभा एवं अमृतपुर विधानसभा की वोटर चेतना अभियान की रूपरेखा बैठक ली। उन्होंने दोनों विधानसभाओं के मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों, मोर्चा अध्यक्षों, मतदाता प्रमुखों एवं मंडल कमेटियों के पदाधिकारियों को अभियान से जुडऩे के दिशा निर्देश दिए।
जिला संगठन प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने कहा पार्टी व संगठन अब चुनावी मोड पर खड़े हैं। इसलिए 2024 में तीसरी बार भाजपा को केंद्र की सत्ता में पहुंचने के लिए कार्य करना है। पार्टी ने संगठन स्तर पर नए मतदाता बनाने के लिए वोटर चेतना अभियान को चलाने का निर्णय लिया है। अभियान को बूथ स्तर से शुरू किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी मंडलों के शक्ति केंद्रो पर बैठक करके चुनाव आयोग द्वारा दो चरणों 25 व 26 नवंबर एवं 2 व 3 दिसंबर में घोषित किए गए। नए मतदाता बनाने की तिथियां में एक-एक पार्टी के कार्यकर्ता को जुटना है। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर दो टोली तैयार होगी प्रथम टोली बूथ पर नए मतदाता बनाएगी और दूसरी टोली मतदाता सूची का पुननिरीक्षण करके घर-घर पहुंचकर नए मतदाता बनने के लिए जागृत करेगी। 3 दिसंबर के उपरांत संगठन द्वारा भारत विकास यात्रा निकाली जाएगी, जो 26 जनवरी2024 तक चलेगी। वर्तमान का विपक्ष मुद्दाहीन है और जनता का ध्यान भटकने के लिए जातिवाद का सहारा ले रहा है।
संचालन जिला महामंत्री डीएस राठौर ने किया। इस मौके पर मोनिका यादव, दिनेश कटियार, कुलदीप गंगवार, डॉ0 भूदेव सिंह राजपूत, वीरेंद्र कठेरिया, भास्कर दत्त द्विवेदी, सरस्वती वर्मा, रामनरेश शुक्ला, विकास पांडे, राजकुमार वर्मा, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान, अमित कुमार पाल, श्वेता दुबे, चित्रा अग्निहोत्री, रमला राठौर, सुमन राठौर, रचना अग्निहोत्री, शशांक शेखर मिश्रा, रानू दीक्षित, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
कायमगंज में वोटर चेतना अभियान की विधानसभा कार्यशाला
कायमगंज। विधानसभा की कार्यशाला कायमगंज स्थित सीपी गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा भाजपा के कार्यकर्ता को देव तुल्य इसलिए कहा जाता है, क्योंकि वह खुद के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र की सेवा का कार्य करता है। इसलिए 2024 के लोकसभा चुनाव में संगठन में प्रत्येक विधानसभा में ज्यादा से ज्यादा नए मतदाता बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए घर-घर जाकर नए युवा लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए बूथ केंद्र पर पहुंचकर फार्म 6 भरवाने का कार्य करें। फर्जी मतदाताओं पर भी विशेष निगरानी रखनी होगी। इस अवसर पर मिथिलेश अग्रवाल, विधायक डा0 सुरभि, चेतन तिवारी, मनोज गंगवार, राम लखन राजपूत, अजय वीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
