
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोकबन्धु राजनारायन की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय आवास विकास पर मनायी गई। कायमगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अम्बेडकर ने राजनारायन के जीवन पर प्रकाश डाला। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष रोमित सक्सेना ने कहा कि राजनारायन ने हमेशा गरीबों, पिछड़ों और दलितों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। जिला महासचिव इलियास मंसूरी, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बेंचेलाल यादव व जिला सचिव नीलम सिंह ने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर चंदेल राजपूत, लालाराम यादव, शिवशंकर शर्मा, सत्यवीर सिंह, मुख्त्यार आलम, राजपाल यादव, अशोक अम्बेडकर, शैलेन्द्र सिंह, पीयूष सक्सेना, करन चौहान, राजेन्द्र मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे
