हैंडलूम हस्तशिल्प महोत्सव में लोगों को आकर्षित कर रहा दुबई जैसा नजारा

लोगों को खूब भा रहे सेल्फी प्वाइंट व मनोरंजन के साधनफर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शहर के क्रिश्चियन इंटर कालेज ग्राउंड पर हैंडलूम हस्तशिल्प महोत्सव का आयोजन १७ नवंबर से चल रहा है। जो १७ दिसंबर तक चलेगा। इटावा के सुशील वर्मा व कानपुर रे गौरव दुबे द्वारा प्रदर्शनी लगायी गयी है। उन्होंने कहा कि वह पिछले दस वर्षों से विभिन्न शहरों में प्रदर्शनी लगा रहे है। वर्ष २०१३ में फर्रुखाबाद से ही प्रदर्शनी लगाकर इसकी शुरुआत की थी। सुशील वर्मा ने बताया कि फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, इटावा, कानपुर, मथुरा, लखनऊ आदि शहरों में प्रदर्शनी लगा चुके हैं। इस बार प्रदर्शनी में लजीज व्यंजनों के अलावा कपड़े, झूले व विभिन्न बैरायटियों के खेल तमाश शामिल हैं। खासतौर से लंदन का ब्रिज, दुबई सिटी का मॉडल बनाया गया है। जगह-जगह पर सेफ्ली प्वाइंज दर्शकों को खूब लुभा रहे हैं। दुकानों पर कश्मीर की शॉल, ट्राई सूट, जयपुर की कुर्ती, कलकत्ता की साड़ी, जयपुर का मुखवास, फायर पान, अमेरिकन भुट्टा, हरिद्वार का चोटी रेस्टोरेंट, ऊंट की सवारी, भूत बंगला, आसमानी झूला, ड्रेगन झूला, ब्रेक डांस झूला, नाव झूला, स्टेज डांस प्रोग्राम आदि प्रदर्शनी में उपलब्ध हैं। प्रदर्शनी में व्यवस्था के लिए २० कर्मचारी तैनात हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों तक मनोरंजन का साधन उपलब्ध कराना मेरा उद्देश्य है। गर्म कपड़े, सोफा सेट, किचिन संबंधी सामान, फोटो फ्रेम दुकान, कप प्लेट, फायर पान आदि प्रदर्शनी में दुकानें उपलब्ध हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *