स्टेशन पर जांच पड़ताल के बाद कासगंज रवाना की गयी ट्रेनफर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बिल्हौर थाना क्षेत्र में ग्राम सुभानपुर के पास कानपुर अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी के नीचे हिस्से में आग लग गयी। जांच पड़ताल के बाद ट्रेन को फर्रुखाबाद के लिए रवाना किया गया। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन संख्या 15039 के ब्रेक शू चिपक गये थे। जिससे धुआं निकला था। फिलहाल अधिकारियों ने फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को एक्सप्रेस ट्रेन की गहन चेकिंग के निर्देश दिये। इस दौरान करीब २० मिनट रेल अधिकारी ब्रेक शू आदि की जांच पड़ताल करते रहे। रेलवे के ट्रैक ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया कि ब्रेक लगने बोगी के अगले और पिछले पहिए जाम हो गए थे। जिससे पहियों में ब्रेक शू चिपकने से तेज धुआं निकला था। वहीं फर्रुखाबाद में जांच पड़ताल के दौरान आरपीएफ की उपनिरीक्षक रूबी सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहीं।
