नवाबगंज, समृृद्धि न्यूज। समधी के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गयी महिला को पड़ोसी दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़ता ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।जानकारी के अनुसार विरमा देवी पत्नी स्वर्गीय रामेश्वर नाथ निवासी ग्राम कंचौसी थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात अपने पुत्र व पुत्री के साथ नवाबगंज थाना अंतर्गत ग्राम गेरुआ नगला सिरौली में अपने समधी के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आयी थी। पड़ोसी कुलदीप पुत्र नामालूम निवासी नगला गेरुआ व अजीत नाथ, सुखवीर नाथ, सुधीर नाथ पुत्र प्रभुनाथ ने महिला के साथ गाली-गलौज किया। विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट शुरु कर दी। जब महिला के पुत्र व पुत्री ने विरोध किया, तो उनकों भी मारापीटा। महिला ने बताया कि दबंगों ने उसके गले में पड़ी जंजीर व सोने का लॉकेट तोड़ लियातथा पर्स में रखे ५००० रुपये भी गायब हो गये। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया।
