एटीएम से निकाले ३० हजार

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लुधइया निवासी वृद्ध महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि उसके पुत्र अजय की सात वर्ष पूर्व मार्ग दुर्घटना में मौत होगई थी। जिसका उसको 50 हजार रुपये दुर्धटना बीमा मुआवजा मिला था। उसकी बहन उर्मिला जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम पटना में रहती है। उसका दामाद मनोज यादव पुत्र दरबारी निवासी धर्मपुर थाना कम्पिल के ऊपर विश्वास कर उन्होंने अपनी पुत्र वधू ममता की पास बुक व एटीएम उसे दे दिया था। मनोज ने धीरे-धीरे कर एटीएम द्वारा 30,000 हजार रुपये उसके खाते से निकाल लिए। आवश्यकता पडऩे पर पुत्रवधू ने मनोज से एटीएम व पास बुक मांगी, तो मनोज एक दिन एटीएम और पास बुक हमारे घर पर फेंक गया। जब बैंक से रुपये निकालने गये तो जानकारी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *