संजीव पारिया के बाद शिवप्रताप सिंह चीनू भी गये जेल

अन्य अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी के प्रयास तेजफर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने मुकदमे के आरोपी शिव प्रताप सिंह उर्फ चीनू एडवोकेट को भी गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने चीनू को मोहल्ला शीशमबाग के गंगा अस्पताल से गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश किए जाने पर शिव प्रताप सिंह उर्फ चीनू एडवोकेट को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मालूम हो कि पुलिस पूर्व में अधिवक्ता राजीव बाजपेयी द्वारा लिखाये गये मुकदमे मु0अ0सं0 ३७७/२०२३ में बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव पारिया को भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जो इस समय शाहजहांपुर जेल में निरुद्ध हैं। अन्य आरोपी अनुपम दुबे भी जेल में है। संजीव पारिया की जमानत खारिज हो चुकी है। मालूम हो कि वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव बाजपेई ने 27 जुलाई को संजीव पारिया एडवोकेट, शिव प्रताप सिंह उर्फ चीनू एडवोकेट व अनुपम दुबे एडवोकेट के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आरोपियों पर कचहरी में अराजकता फैलाने आदि के गंभीर आरोप लगाए गए थे। मालूम हो कि सपा नेता शिव प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *