औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली-सड़क-सीवर-सफाई की अब रियल टाइम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 100 से अधिक औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली-सड़क-सीवर-सफाई की अब रियल टाइम निगरानी की जाएगी. इसके लिए देश में पहली बार यूपी के औद्योगिक क्षेत्रों में क्यूआर कोड सिस्टम लागू होगा. इसकी शुरुआत इन इलाकों में लगे 31 हजार बिजली के खंभों से कर दी गई है. इसके लिए उप्र औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) में डाटा सेंटर बनाया गया है. किसी भी तरह की शिकायत होने पर फौरन उसका समाधान किया जाएगा. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसेवाओं में अधिक से अधिक तकनीक के इस्तेमाल के निर्देश दिए हैं.

बनाया गया डाटा सेंटर
उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) में इसके लिए डाटा सेंटर बनाया गया है. यहां एक-एक शिकायत सिस्टम पर दर्ज की जाएगी और तत्काल उसका निस्तारण किया जाएगा. इन शिकायतों के अनुपात के आधार पर रखरखाव वाले फर्म पर पेनाल्टी लगाई जाएगी. अगर सुधार नहीं हुआ तो फर्म को ब्लैक लिस्ट भी किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *