संविधान दिवस पर जिला न्यायालय में किया गया संविधान की प्रस्तावना का पाठन।

अयोध्या समृद्धि न्यूज़।उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश गौरव कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता तथा अपर जिला जज व प्राधिकरण सचिव शैलेंद्र सिंह यादव के संचालन में रविवार को संविधान दिवस के अवसर पर दीवानी न्यायालय में संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया गया। इस मौके पर भारत के संविधान की 74वीं वर्षगांठ पर अधिष्ठान के सभी कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया तथा संविधान में उल्लिखित मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलायी गयी।कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने सभी न्यायिक अधिकारियों को शपथ दिलायी कि वे नागरिको को उचित निष्पक्ष एवं न्यायिक प्रक्रिया को सुनिश्चित करने हेतु समुचित न्याय प्रदान करेंगे।कार्यक्रम में सत्य देव गुप्ता पीठासीन अधिकारी मोटर दावा दुर्घटना अधिकरण,सुशील कुमार शशि पीठासीन अधिकारी कामर्शियल कोर्ट,अशोक कुमार दूबे-तृतीय अपर जिला जज प्रथम,राकेश कुमार विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट, अमित कुमार पाण्डेय विशेष न्यायाधीश ई०सी० एक्ट, अभिषेक कुमार बागडिया अपर जिला जज पाक्सो प्रथम, मोहिन्दर कुमार अपर जिला जज षष्टम,प्रेम प्रकाश अपर जिला जज,बृजेश कुमार सिंह अपर जिला जज,श्रीमती एकता सिंह अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय,अनिल कुमार वर्मा अपर जिला जज सप्तम,अमर सिंह अपर जिला जज,यशपाल अपर जिला जज एफटीसी प्रथम,प्रशान्त शुक्ला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित अन्य न्यायिक अधिकारियो ने प्रतिभाग किया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन पर जनपद की तहसीलों,विद्यालयों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम कराया गया साथ ही जिला कारागार में भी संविधान दिवस पर बन्दियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *