
कुल 59 शिकायतों में 03 का मौके पर किया गया निस्तारण
तहसील सदर में डीएम व एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्यायें
अमृतपुर/फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तहसील सभागार में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकार अमृतपुर रविंद्र नाथ राय, उप जिला अधिकारी अमृतपुर रविंद्र सिंह ने लोगों की समस्याओं को सुना। जिसमें राजस्व विभाग की 32, पुलिस विभाग की 11, विकास से संबंधित ०५, विद्युत की ०२ व अन्य की 9 समस्याएं मौकें पर आर्इं। कुल 59 शिकायती पत्रों में तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। गीता देवी निवासी करनपुर दत्त ने वृद्धावस्था पेंशन न मिलने के संबंध में राकेश पुत्र केसरी निवासी ताजपुर में नवीन परती व खाद के गड्ढों से दबंगों का कब्जा हटाने के सम्बन्ध में, चाचूपुर जटपुरा के ग्रामीणों द्वारा चक मार्ग आबादी व घूरे गड्ढा की भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने के संबंध में इतिराम पुत्र कन्हैया गांव हुसैनपुर ने पट्टे की जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा कर लेने के संबंध में, रामचंद्र पुत्र गयाराम निवासी तौफीक ने दबंगों द्वारा खेत जोत लेने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। संदीप पुत्र सुरेश यादव निवासी पंचम नगला ने इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाने के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। समाज सेवी संजीव सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी बदनपुर ने बाढ़ से कटे संपर्क मार्ग पर जानलेवा गड्ढों को बंद करने के संबंध में, प्रद्युम्न पुत्र गंगाराम निवासी महमदपुर गढिय़ा ने प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि हमारे आवासीय भूखंड पर दबंग व्यक्ति रामसागर पुत्र अंतू निवासी महमदपुर द्वारा जबरिया कब्जा कर लिया गया है। जिसको कब्जा मुक्त कराया जाए। इस मौके पर तहसीलदार कर्मवीर सिंह, पूर्ति निरीक्षक अनूप चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी अनूप सिंह, थाना अध्यक्ष मीनेश पचौरी, पशु चिकित्सक डॉक्टर पूरनचंद आदि राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।
हंगामा कर रहे शराबी कर्मचारी को अधिकारियों के निर्देश पर किया गया गिरफ्तार
अमृतपुर। मुख्य विकास अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। तहसील क्षेत्र के ग्रामीण अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर तहसील में बैठे अधिकारियों तक पहुंच रहे थे और अपनी समस्याओं से अवगत करा रहे थे, तो वहीं दूसरी तरफ तहसील के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दीपक कुमार शराब के नशे में बवाल मचा रहा था। जिससे संपूर्ण समाधान दिवस में अफरातफरी का माहौल बन गया। भनक लगते ही थाना अध्यक्ष अमृतपुर मीनेश पचौरी व क्षेत्राधिकार अमृतपुर रविंद्र नाथ राय व उपजिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने बाहर आकर शराबी दीपक कुमार को तत्काल अरेस्ट कराकर राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दीपक कुमार आए दिन शराब के नशे में बवाल करता है।
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने तहसील सदर में सम्पन्न हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्यायें सुनीं। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गहनता से सुना और उनका संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित समय सीमा में यदि समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाता है, तो संबंधित पर कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान राजस्व कर्मचारी व अन्य सभी विभागों के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में किसानों को बीच का वितरण किया गया।

