36वीं जनपदीय एथलेटिक्स बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में राजेपुर रहा चैम्पियन

मोहम्मदाबाद उप विजेता बना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ३६वीं जनपदीय एथलेटिक्स बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस लाइन ग्राउंड में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत, विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा जिलाध्यक्ष रहे। पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष अविनाश शाक्य व नगर मजिस्टे्रट सतीश चन्द्र एवं सांसद ने दीप प्रज्वलित कर सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि ने गुब्बारा उड़ाकर प्रतियोगिता शुरु करायी। २०० मीटर दौड़ सम्पन्न हुई। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गौतम प्रसाद ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में खण्ड शिक्षाधिकारी सुरेश चन्द्र पाल, सतीश कुमार वर्मा, राजीव श्रीवास्तव, यासमीन रहमान, अमर सिंह राणा, प्रकाश पाल के अलावा पीटीआई कुलदीप यादव, आलोक यादव, मनीष यादव, सौरभ यादव, अंकित यादव, अतुल कटियार, संजीव यादव, अरुण मौजूद रहे। समस्त विकास खण्डों के छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट कर सलामी दी। राजेपुर के बच्चों ने बैण्ड के साथ मार्चपास्ट किया। प्राथमिक विद्यालय रंगसाजन की छात्राओं ने सीमा सिंह द्वारा प्रशिक्षित बैण्ड के साथ स्वागत किया। जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा व आकाश मिश्रा ने संचालन किया। प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार के संचालन में सम्पन्न हुई। जिला व्यायाम शिक्षिका दुर्गा वर्मा ने सहयोग किया। लेखन समिति में प्रदीप सिंह, रामेश्वर सिंह यादव, सुभाष चन्द्र, विवेक यादव, मुकेश, ललित, रविन्द्र सिंह मौजूद रहे। रंगोली सज्जा में नीलम राठौर, यासिका शुक्ला, रीना पाण्डेय, अर्चना यादव, रागिनी भारद्वाज, प्रीती वर्मा ने सहयोग किया। ५० मीटर दौड़ में कल्पना प्रथम, निशा द्वितीय, शशि तृतीय रही। ५० मीटर बालक दौड़ में नैतिक प्रथम, जुबैर अली द्वितीय, सुमेर प्रताप सिंह तृतीय रहे। १०० मीटर दौड़ में नैतिक प्रथम, रिषी पाल द्वितीय, सुमेर प्रताप तृतीय रहे। १०० मीटर बालिका वर्ग दौड़ में रिया प्रथम, निशा द्वितीय, गोपी तृतीय रही। २०० मीटर बालक वर्ग दौड़ में मंदीप सिंह प्रथम, महावीर द्वितीय, उजैफ तृतीय रहे। २०० मीटर बालिका वर्ग दौड़ में निशा प्रथम, अम्रता द्वितीय, ज्योति तृतीय रही। पीटी में राजेपुर विजेता, कमालगंज उपविजेता रहा। मार्चपास्ट में यूपीएस रंगसाजन रहा। १०० मीटर दौड़ में शिवांगी प्रथम, अनुष्का द्वितीय, आकांक्षा तृतीय रही। १०० मीटर बालक वर्ग दौड़ में संदीप प्रथम, सुचित द्वितीय, कशिश तृतीय रहे। २०० मीटर बालिका वर्ग दौड़ में शिवांगी प्रथम, खुशी द्वितीय, आस्था तृतीय रही। ४०० मीटर दौड़ में अनुष्का प्रथम, आस्था द्वितीय, रुचि तृतीय रही। ४०० मीटर बालक वर्ग दौड़ में कशिश कुमार प्रथम, आलोक द्वितीय, आशीष कुमार तृतीय रहे। २२२ ओवल आल अंक लेकर चैम्पियनशिप विजेता राजेपुर रहा। १८३ अंक के साथ मोहम्मदाबाद उप विजेता रहा। १२७ अंक के साथ बढ़पुर तृतीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *