गुरुनानक देव के प्रकाश उत्सव पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

जगह-जगह हुआ पंच प्यारों का स्वागत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
गुरुनानक देव के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में शहर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा फतेहगढ़ गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर चौराहा कोतवाली फतेहगढ़ लिंक होते हुए मैन चौराहा गुरुद्वारा फतेहगढ़ पहुंची। रास्ते में जगह-जगह समाजसेवी पर व्यापारियों ने स्वागत किया और पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा में पंच प्यारे चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह उन्हें माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सिख समाज के द्वारा निकाली गई यात्रा शहर के लाल गेट स्थित कुदरत बाग रेखी पहुंची। जहां से यात्रा प्रारंभ होकर लाल सराय में सरदार तोषित प्रीत सिंह ने शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। कमेटी के सचिव चरनप्रीत सिंह ने व्यवस्था देखी। इसके बाद शोभायात्रा घुमना पहुंचा। जहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता के नेतृत्व में स्वागत किया गया। नेहरू रोड पर समाजसेवी संजय गर्ग ने माल्यार्पण कर पंच प्यारों का स्वागत किया। चौक पर भव्य स्वागत पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल व मनोज अग्रवाल द्वारा किया गया। लोहाई रोड पर गुरुद्वारा पहुंचकर समापन हुआ। समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। इस मौके पर गुलवेंद्र सिंह, चरणजीत सिंह बक्शी, गुरबीर सिंह, परमिंदर सिंह, चरनप्रीत सिंह, सरदार तोषप्रीत सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। गुरुद्वारा पहुंचकर शोभा यात्रा का समापन हुआ। जहां पंच प्यारो का स्वागत हुआ। प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ। शोभा यात्रा में जगह-जगह बाहर से आए लोगों ने अपने करतब दिखाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *