
माघ मेले में स्वास्थ्य शिविर व भण्डारे का होगा आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पांचाल घाट स्थित सूरज सेवा आश्रम पर साधु संतों को चाय एवं नाशता का भोज कराया गया। सूरज सेवा आश्रम के संचालिका गोपिका रानी द्वारा आयोजित भोज कार्यक्रम पर बड़ी संख्या में साधु संत आमंत्रित किये गये। कार्यक्रम की व्यवस्था समाजसेवी डा0 राजीव कुमार पाठक ने देखी। उन्होंने साधु-संतों को उन्होंने दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। आगामी माघ मेला रामनगरिया हेतु चर्चा हुई। जिसमें साधु-संतों के साथ मेले की व्यवस्था सुदढऱ् बनाने व स्वास्थ्य शिविर लगाने पर चर्चा की। दूर-दराज से आने वाले कल्पवासियों के लिए हर साल की तरह इस वर्ष भी सूरज सेवा समिति द्वारा आश्रम पर स्वास्थ्य कैम्प लगाया जायेगा। जहां मरीजों को नि:शुल्क परीक्षण के साथ दवाइयां वितरित की जायेगी। डा0 राजीव पाठक ने कहा कि यह पुनीत कार्य अनवरत जारी रहेगा। साधु-संतों की छाया में रहने से मन साफ और स्वच्छ रहता और सेवा करने का भाव प्रकट होता है। सपरिवार के साथ हर वर्ष मेला में स्वास्थ्य शिविर व भण्डारे का आयोजन होता है। इस बार रेडियोलॉजिस्ट डा0 वैभव पाठक के निर्देशन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा और सूरज हॉस्पिटल की स्वास्थ्य टीम मेले में मौजूद रहेगी। जो कल्पवासियों के लिए सेवा हेतु पूरे माह तक रहेगी।
