तीन राज्यों में हुई जीत पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी छुड़ाकर जताया हर्ष

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शनिवार को तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम के दिन भारतीय जनता पार्टी की तीनों राज्यों में स्पष्ट बहुमत से सरकार बनने पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता चौक पर एकत्रित हुए और भाजपा की प्रचंड जीत पर आतिशबाजी छुड़ाकर हर्ष व्यक्त किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने आपस में मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर पूर्ण विश्वास है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चुनाव में प्रदेश की जनता ने मोदी की गारंटी पर अपनी मोहर लगाई है। चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत दिख रही है कि 2024 में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से केंद्र की सत्ता में तीसरी बार सरकार बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक नीति एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति से तीनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष का सुपड़ा साफ कर दिया। इस मौके पर हिमांशु गुप्ता, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, संजीव गुप्ता, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबिता पाठक, प्रीती तिवारी, रचना, मीरा सिंह, रमला राठौर, प्रबल त्रिपाठी, विकास पाण्डेय, अभिषेक बाथम, अभिषेक बाजपेयी, अंकित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *