नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। जमीनी विवाद को लेकर चले लाठी-डंडे में मां बेटे सहित कई लोग घायल हो गये। गंभीर हालत में मां बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कस्बा नवाबगंज स्थित बबना तिराहे पर मोहल्ला विजयनगर निवासी संतराम हाल निवासी नगला जब्ब थाना नवाबगंज को सूचना मिली कि उनके ही परिजन उनकी जगह पर दीवार तोडक़र अपना कब्जा जमा रहे हैं। जिस पर संतराम अपने गांव नगला जब्ब से अपनी पत्नी रामेश्वरी देवी तथा पुत्र जितेंद्र सिंह के साथ मौके पर आए और आरोपीगणों से जमीन पर कब्जा करने का विरोध जताया, तभी उक्त लोगों में गाली-गलौज होने लगा। जिस पर दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। लाठी-डंडों से संतराम की पत्नी रामेश्वरी देवी तथा पुत्र जितेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी सूचना किसी ने थाना पुलिस को दी। जिस पर कस्बा इंचार्ज मोहम्मद अकरम तथा दरोगा नरेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मां बेटा को गंभीर हालत में नवाबगंज सीएचसी पहुंची। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल मां-बेटा को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपीगणों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। वही संतराम के छोटे पुत्र अनिल कुमार ने थाना पुलिस को बताया कि मारपीट में अलवर उर्फ वीर सिंह, रामकिशन, अखिलेश, बलराम एवं अवनीश, सोबरन सिंह आदि लोगों ने मारपीट कर मां-भाई को घायल कर दिया है। खबर लिखे जाने तक मामले की तहरीर थाने में नहीं दी गई थी। सभी परिजनों को लेकर लोहिया अस्पताल चले गए थे।
