कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बा के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी मोदी लाल जाटव ने थाना कमालगंज में शिकायत कर बताया दिनांक २ दिसंबर करीब 6.15 पर स्टेशन की क्रासिंग बंद थी। जिस कारण दोनों तरफ वाहन खड़े हुए थे। मैं अपना डीजल टैंकर जहानगंज की तरफ से रानीपुर की तरफ ले जा रहा था। क्रासिंग खुलने पर मैंने अपना टैंकर आगे बढ़ाया। उसी समय गलत साइड से मोटरसाइकिल पर सवार ज्ञानेश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय जयप्रकाश गुप्ता निवासी गांधीनगर ने अपनी बाइक मेरे टैंकर के आगे लगा दी। उसे हटाने के लिए जब मैंने हार्न का प्रयोग किया, तो वह भला बुरा कहते हुए मेरी ड्राइवर साइड की खिडक़ी खोलकर ऊपर चढ़ आया और जाति सूचक गालियां देते हुए कहा चमरा रुक जा अभी तेरी औकात दिखाता हूं। जब मैंने इस बात का विरोध किया, तो उसने कहा कि जवाब देता है। यह कहते हुए मेरा हाथ पलट कर दोनों हाथों से घुमा दिया। जिससे मेरा हाथ टूट गया। जब मेरे हेल्पर ने मुझे बचाने का प्रयास किया तो उसे भी धमकाते हुए कहा कि इसी तरह से तेरे भी हाथ पैर तोड़ देंगे और धमकी देते हुए कहा कहीं पर शिकायत की तो तेरे बच्चे हुए हाथ पैर भी तोड़ देंगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर से सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
