

मैनपुरी, समृद्धि न्यूज। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था विशिष्ट जन स्वाभिमान समिति कानपुर द्वारा कस्बा बेवर मैनपुरी में दिव्यांग जागरूकता कार्यक्रम तथा जरुरतमंदों को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था ने दिव्यांगजनों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। संस्था की अध्यक्षा प्रतिभा कुमारी चौहान ने दिव्यांगजनों को शिक्षित, सशक्त तथा समाज की मुख्यधारा से जोडऩे के कस्बा बेवर में एक समावेशी विद्यालय खोलने की बात कही, ताकि सभी दिव्यांगजन शिक्षा प्राप्त कर समाज को आगे बढ़ाएं और देश में नाम कमाएं। मुख्य अतिथि रामनरेश अग्निहोत्री विधायक भोगांव, संस्था सचिव डा0 राजेंद्र प्रसाद, मनीष मिश्रा, जितेंद्र सिंह, सुभाष सिंह चौहान, सरितकांत भाटिया बेवर चेयरमैन, विनय प्रताप सिंह (चेयरमैन कुसमरा), पुष्पराज सिंह (चेयरमैन खिमसेपुर) तथा दीपक सिंह (प्रधानाध्यापक आरएस अकादमी भोगांव) उपस्थित रहे। मैनपुरी के संयोजक ऋतुध्वज सिंह तथा अनुज चौहान, गुलशन गुप्ता, सत्यम सिंह, हर्षित वर्मा, आदर्श, सुमित, अंतरिक्ष, सनी यादव, अनुकल्प दुबे, राहुल शर्मा, प्रभाकर, अवनीश आदि मौजूद रहे।
