वोटर चेतना महाअभियान के तहत विकास राजपूत ने बनवाये नये वोट

लोकसभा विस्तारक विपिन तिवारी रहे मौजूद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
वोटर चेतना महाअभियान के तहत फर्रुखाबाद लोकसभा के संभावित प्रत्याशी व समाजसेवी विकास राजपूत ने रविवार को ब्लाक राजेपुर के कई क्षेत्रों में लोकसभा विस्तारक के साथ पहुंचकर फार्म-६ भरवाकर नये वोट बनवाये।
इसी क्रम में ब्लाक राजेपुर के ग्राम गांधी में वोटर चेतना महाअभियान के तहत ग्रामीणों से सम्पर्क कर उन्हें समझाया कि मतदान आपका अधिकार है उसे अवश्यक करें। जो युवा १८ वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है वह अपना वोट अवश्य बनवाये। नये मतदाताओं को आने वाले मतदान के महापर्व में शामिल करने के लिए फार्म-६ भरकर जमा अवश्य करें और इस कार्य के लिए बीएलओ को भी लगाया गया है उन्हें फार्म उपलब्ध करा दिये गये है। इस अवसर पर लोकसभा विस्तारक विपिन तिवारी, बीएलओ राजवीर सिंह, राजेपुर मंडल कोषाध्यक्ष रमेश सिंह सोमवंशी, युवा मोर्चा राजेपुर मंडल अध्यक्ष पिंटू सोमवंशी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमृतपुर मनोज मिश्रा, ग्रामवासी व भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *