विधायक नागेन्द्र सिंह व सुनील दत्त को न्यायालय ने जारी किया सम्मन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विधानसभा चुनाव में आचार संहिता के मामले में भोजपुर विधायक पर सदर विधायक को न्यायालय ने नोटिस जारी किया है।
कोतवाली फतेहगढ़ के सिविल लाइन चौकी प्रभारी द्वारा 29 जनवरी 2022 को भारतीय जनता पार्टी के भोजपुर विधानसभा प्रत्याशी व विधायक नागिन सिंह राठौर अपने 8-10 समर्थकों के साथ दो गाडिय़ों से बैठकर आये, जिसमें एक गाड़ी पर विधायक लिखा था और पार्टी का झंडा भी लगा था। एनआईसी गेट तक आए और नामांकन कक्ष तक गए, जबकि नियम था कि कोई भी प्रत्याशी नामांकन कक्ष से 200 मीटर तक कोई भी प्रत्याशी गाड़ी लेकर नहीं आएगा। उसके बावजूद आठ-दस समर्थकों के साथ आचार संहिता उल्लंघन, कोविड नियमों का उल्लंघन किया। इसी मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने सम्मन जारी कर नियत तिथि पर उपस्थित होने का आदेश दिया है। वहीं सदर विधायक सुनील दत्त द्विवेदी ने भी नामांकन के दौरान 27 जनवरी 2022 को अपने 30-35 अज्ञात समर्थकों के साथ आचार संहिता व कोविड का उल्लंघन करते हुए डीएन कालेज से हुजूम में एक_ा होकर नारेबाजी करते हुए कलेक्टे्रट गेट तक आये। जिससे आचार संहिता व कोविड के नियमों का उल्लंघन हुआ। उन्हें भी न्यायालय ने नियत तिथि पर उपस्थित होने के लिए सम्मन जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *