ट्रक की टक्कर से टैक्सी सवार अधेड़ की मौत

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। ट्रक की टक्कर से टैक्सी सवार अधेड़ गम्भीर रुप से घायल हो गया। परिजन उस लेकर कमालगंज सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह ८ ऊधन सिंह ४८ वर्ष पुत्र स्वर्गीय घासीराम निवासी श्याम नगर भोपतपट्टी थाना कादरीगेट टैक्सी से दिबियापुर अपनी पुत्री को बुलाने जा रहे थे, तभी कमालगंज क्षेत्र में रास्ते में ट्रक ने टैक्सी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टैक्सी पलट गयी और ऊधन सिंह गम्भीर रुप से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गयी। किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना एंबूलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबूलेंस ने घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज पहुंचा। जहां डियूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन पहुंच गये। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते चलें कि मृतक पेश से किसान था। उसकी चार पुत्रियां सोनी, चांदनी, रागिनी व गुंजन तथा दो पुत्र धीरेंद्र व अमन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *