बंदियों को एचआईवी, टीबी, सिफलिस व हेपेटाइटिस की जांच के लिए किया गया प्रोत्साहित

सीएमओ ने किया गोष्ठी का शुभारंभ, 34 बंदियों ने करवायी जांच
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला कारागार फतेहगढ़ में उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के तत्वधान में जेल में निरुद्ध सभी बंदियों की एचआईवी, टीबी, सिफलिस एवम हेपेटाइटिस की विशेष जांच के लिए बंदियों को प्रोत्साहित कर जांच करवाने विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ डॉ, अवनींद्र कुमार सीएमओ और सतीश चंद्र सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर एवम दीप प्रज्वलन करके किया गया। गोष्ठी का संचालन डॉ0 आरसी माथुर डिप्टी सीएमओ एवम दीप्ति शुक्ला द्वारा किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए सीएमओ, सिटी मजिस्ट्रेट, डिप्टी सीएमओ, जेल अधीक्षक द्वारा एचआईवी, टीबी, सिफलिस एवम हेपेटाइटिस इत्यादि बीमारियों के लक्षणों, बीमारी के फैलने के कारणों एवम बीमारी से बचाव के उपायों को विस्तार से बंदियों को बताया गया। जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद द्वारा बंदियों द्वारा दैनिक दिनचर्या में बरती जाने वाली व्यवहारिक गलतियों की ओर बंदियों को आगाह किया, जैसे एक ही ब्लैड के टुकड़े से अनेकों बंदियों द्वारा अपने नाखून काटना, चोरी छुपे एक ही ब्लैड का इस्तेमाल कर बाल बनाना। जेल अधीक्षक ने ऐसी गलतियां ना करने के लिए बंदियों को सचेत किया। सीएमओ द्वारा विशेष कर बताया गया की गांव देहात में नाक और कर्ण छेदन की प्रक्रिया इस्तेमाल होने वाली सुई से एचआईवी जैसा भयंकर रोग फैलाने की बात बताई। इस ओर महिला बंदियों द्वारा विशेष ध्यान देने की अवश्यकता बताई गई, क्योंकि शत-प्रतिशत महिलाएं नाक व कर्ण छेदन करवाती है। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा युवा बंदियों को संयम पूर्ण जीवन जीने की सलाह दी गई तथा अपने जीवन साथी के साथ ईमानदारी के साथ जीवन जीने की बात बताई। जांच अभियान के प्रथम दिन 34 बंदियों की जांच करवाई गई है। जिनकी जांच रिपोर्ट प्रतीक्षित है। जांच दल में नीतू वर्मा, वंदना सिंह, अभिषिका, अमित कुमार, विजय कुमार और विजेंद्र सिंह सम्मलित रहे। गोष्ठी के अंत में जेल अधीक्षक द्वारा जेल चिकित्सक विजय अनुरागी, फार्मेसिस्ट यादवेंद्र मोहन, फार्मेसिस्ट अमित वर्मा द्वारा जेल बंदियों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उनकी प्रशंसा की गई। इस मौके पर जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अवनीश सिंह, मुकेश गौड़ मौजूद रहे। महिला बंदियों को डिप्टी जेलर कृष्णा कुमारी, सरोज देवी और महिला जेल बार्डन प्रियंका शुक्ला द्वारा प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *