
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या ।शहीद स्मारक सेवा समिति द्वारा अमर जवान मंगल पांडे चौक स्थित शहीद स्मारक पर बुधवार को भारतीय नौसेना दिवस पर मुख्य अतिथि 1971 भारत/पाक युद्ध के नौ सेना के शहीद की वीर नारी गंगोत्री पाण्डेय ने शहीदों को पुष्प अर्पित किया।विशिष्ट अतिथि जल पुलिस के प्रभारी रूबै प्रताप मौर्य व कार्यकर्म अध्यक्ष प्रीतम सिंह नत ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वीर नारी को,महिला शक्ति अध्यक्ष रीना द्विवेदी,शशि रानी शर्मा,समता शुक्ला व जल पुलिस के जांबाज जवानों ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि 1971 के युद्ध में फैजाबाद के नौ सेना के जांबाज साहसिक नौ सैनिक शहीद मदन गोपाल पाण्डेय व विक्रमादित्य सिंह ने अपनी शहादत दिया,वो आईएनएस खुखरी पनडुब्बी में लड़ रहे थे और गाजी पनडुब्बी के हमले में शहीद हुए थे देश इनको सलाम करता है।इस कार्यक्रम में अयोध्या जल पुलिस के जांबाज साहसिक जवानों के प्रभारी रूबै प्रताप मौर्य,आरक्षी नित्यानंद यादव व पुलिस मित्र ओमप्रकाश सैनी,विजय कुमार,विश्वनाथ शुक्ला को समित के तहत मोमेंटो देकर अभिनन्दन किया गया। कार्यकर्म में विनोद कुमार शर्मा, कवींद्र साहनी,अभय सिंह एडवोकेट महिला शक्ति अध्यक्ष रीना द्विवेदी,शशि रानी शर्मा, समता शुक्ला,राम बरन दास,अजय प्रताप सिंह,सुषमा श्रीवास्तव,धर्मेन्द्र सिंह फास्टर, अशोक राय,मालती देवी, रमेशचन्द्र व ओमप्रकाश सिंह नाहर मौजूद थे।उक्त कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी मानव मेहरोत्रा ने दी।
