एसबीआई ने ग्राहकों व वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल फ्रॉड के बारे में किया जागरुक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय स्टेट बैंक ने मंगलवार को मसेनी स्थित एक गेस्ट हाउस में टाउन हाल मीटिंग के द्वारा अपने सम्मानित ग्राहकों एवं वारिष्ठ नागरिकों को डिजिटल फ्रॉड के बारे में जागरुक किया। इस अवसर पर रीजनल मैनेजर जीबी श्रीवास्तव ने बताया कि स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को लगातार जागरूक करता रहता है। जिससे उनको साथ धोखादड़ी न होने पाये। मुख्य प्रबंधक फतेहगढ़ शाखा दीपक मलिक ने बैठक की भूमिका प्रस्तुत की। श्रेया ने डिजिटली फ्रॉड कैसे होते हैं इसका एक वृत्त चित्र प्रस्तुत किया तथा ग्राहकों से कहा कि वे किसी को भी ओटीपी न बतायें। संचालन विजय अवस्थी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *