कायमगंज, समृद्धि न्यूज। पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लगे कमाण्डो के घर से अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर पट्टी चीनी मिल रोड सीओ व एसडीएम के आवास के बगल निवासी प्रमोद कुमार यादव पुत्र स्व0 राम औतार ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि वह कमाण्डो है और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा में तैनात है। इस कारण परिवार सहित लखनऊ में रहता है। 30 नवम्बर को समय 12 बजे दोपहर को पड़ोसी जयवीर यादव ने फोन करके सूचना दी कि आपके घर का ताला टूटा है। तो मैने उनसे कहा कि अन्दर जाकर देखो, उन्होंने अन्दर जाकर देखा कि कमरे का भी ताला टूटा पडा है और घर में सामान बिखरा पडा है। जिसके बाद मैने वीडियो काल के जरिए घटना देखी तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना डायल ११२ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जब मैं अपने घर पहुंचा तो देखा कि पूरा सामान नहीं था। पत्नी से पूछकर देखा तो पचा चला कि एक वक्से में 20 हजार की नगदी, दूसरे कमरे में दीपावली पर गणेश लक्ष्मी पूजा की गई थी। उनके सामने दो चांदी के सिक्से व बेटी की चांदी की पायल सहित घरेलू सामान चोर चुरा ले गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
