जीआईसी राजेपुर में द्वितीय सोपान शिविर का हुआ समापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्राओं व्यंजन व टेंट की सराहना

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजकीय बालिका इंटर कालेज राजेपुर में 21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय स्काउट गाइड कैम्प का समापन हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह के द्वारा सर्वप्रथम लॉर्ड बेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए ईस प्रार्थना और झंडा गीत कराया। जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा ध्वज शिष्टाचार करते हुए ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रिचा यादव, हिमांशी चितेरीया और श्वेता देवी के अलावा प्रशिक्षण टीम से जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा ने सभी सभी बालिकाओं को गाइड का प्रशिक्षण देते हुए विभिन्न प्रकार की गांठे और बंधन के बारे मे प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने अपनी टीमों द्वारा १२ तंबुओं का निर्माण करते हुए सजाया है। साथ ही अलंकारिक अभिलेख के साथ रंगोली बनाकर गुब्बारों से सजाया है। टेंट के अंदर अध्ययन कक्ष व पूजा स्थल की अतिथियों ने सराहना की। डीआईओएस ने बच्चों द्वारा बनाये गये व्यंजनों का स्वाद लिया। साथ ही टीमों के नाम पुष्पों के नाम से रखे गये।
विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था के सचिव डॉ0 महेश राजपूत द्वारा गहनता से उनके टेंट का निरीक्षण किया तथा तीन दिवसीय प्रशिक्षण में के द्वारा सीखे गए ज्ञान को भी परखा। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन एवं भविष्य में निकलने वाली नौकरियों में भी विशेष महत्व रहता है। यह टे्रनिंग लेते हुए जीवन में स्काउटिंग के नियम और प्रतिज्ञा को धारण करें, तथा प्रतिदिन एक भलाई का कार्य करते हुए अपने जीवन को समाज सेवा के लिए समर्पित करें। साथ ही बच्चे अपने जीवन में इन उद्देश्यों का पालन करें और दूसरों की सहायता करें। प्रधानाचार्य रिचा यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *