छात्राओं ने गीता जयंती पर संदेश कार्ड पढक़र मनायी मानव श्रंखला

प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी ने छात्राओं को सुनाया गीता का श्लोक
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
मदन मोहन कानोडिया बालिका इंटर कालेज में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रीमद् भगवत गीता जयंती का आयोजन विद्यालय प्रांगण में गीता संदेश मानव श्रंृखला बनाकर किया गया। प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी ने बताया कि गीता जयंती 17 दिसम्बर से 22 दिसम्बर के मध्य प्रार्थना सभा, छात्राओं में प्रतिदिन गीता स्वाध्याय के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय में मानव श्रंखला संयोजिका अनीता सिंह व स्मृति दुबे ने आयोजित करायी। छात्राओं ने गीता संदेश प्ले कार्ड घर से लाकर रचनात्मक श्रीमद् भगवत गीता के प्रति संदेश लिखे। इस मौके पर शिक्षिका पूनम शुक्ला, अंजली यादव, अर्चना कपूर, नमिता ने मानव श्रंखला की व्यवस्था देखी। सभी छात्राओं व शिक्षिकाओं लिपिक एवं कर्मचारियों के सहयोग से मानव श्रंखला का निर्माण कर श्रीमद् भगवत गीता के अमर संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आवाह्न किया गया। इस मौके पर दर्शना शुक्ला, नेहा सक्सेना, दर्शना आर्या, राधा दीक्षित, पारुल मिश्रा, अर्चना देवी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *