सपा प्रदेश अध्यक्ष ने शशांक सक्सेना को बनाया जिला कार्यकारिणी का जिला उपाध्यक्ष

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ बिगे्रड के पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक सक्सेना को जनपद की समाजवादी कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष मनोनित किया गया गया है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने फर्रुखाबाद जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष मनोनीत कर पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। शशांक सक्सेना ने कहा कि उन्हें जो पार्टी में जिम्मेदारी दी गई है वह उसकी निष्ठा पूर्वक निर्वाहन करेंगे। उन्होंने बताया कि वह इससे पहले 2009 से समाजवादी पार्टी में काम कर रहे हैं। वह विधानसभा अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड बनाए गए, उसके उपरांत छात्र सभा में 2013 से 2018 तक 3 बार महानगर अध्यक्ष रहे। सन 2021 में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष भी रहे। जिला प्रवक्ता विवेक यादव ने बताया कि जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के जनपद से बाहर होने के कारण शशांक सक्सेना को उन्होंने फोन पर बधाई दी और संगठन में सबके साथ मिलकर कार्य करने की अपेक्षा की है। इस अवसर पर फर्रुखाबाद लोकसभा प्रभारी इरफान उल हक कादरी ने भी जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जितेंद्र यादव सिरौली के साथ जिला प्रवक्ता विवेक यादव के निवास पर शशांक सक्सेना को माला पहनाकर बंधाई दी। मुलायम सिंह यूथ बिगे्रड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार तोषित प्रीत सिंह भी बीते दिन शशांक सक्सेना के साथ लखनऊ में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *