
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। मिक्सर ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गयी। घटना के बाद चालक मौके से गाड़ी छोडक़र भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरु कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर निवासी संजेश कुमार पुत्र श्री राम सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है दिनांक 8 जनवरी को मेरा भाई सुरजीत सिह उम्र 51 वर्षीय पुत्र श्रीराम सिंह गंगवार साईकिल द्वारा ट्रान्सपोर्ट चौराहा कायमगंज की तरफ से दूध लेकर घर आ रहा था। जनता कोल्ड स्टोरेज के निकट पहुँचते ही पीछे से मिक्सर ट्रक संख्या एम.पी.17एचएच7199 आया और लापरवाही से चलाते हुए चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे मेरा भाई सुरजीत सिंह गंगवार गम्भीर रूप से घायल हो गया।

आसपास के लोगों के सहयोग से गाँव के दिवाकर पुत्र स्व0 जगदीश ने घायल अवस्था में मेरे भाई को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। जहाँ डाक्टर ने मेरे भाई सुरजीत सिह को मृत घोषित कर दिया। मौके पर ग्रामीणों ने उक्त मिक्सर ट्रक को पकड़ लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर मिक्सर ट्रक संख्या एम.पी.१७एचएच७१९९ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने नंबर के आधार पर उसके मालिक की तलाश कर रही है।
