अधिकारी रात्रि भ्रमण कर असहायों को वितरित करें कंबल: सीडीओ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें की महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 22 जनवरी को मतदाता सूची प्रकाशन होना है। अत: विद्यालयों का सहयोग आवश्यक है। मेला रामगरिया पॉलीथीन निषिद्ध क्षेत्र घोषित है। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद पॉलीथीन जब्त करे व सफाई व्यवस्था चाक चौबंद करे। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अधिकारी कार्यालय से बाहर निकलकर निरीक्षण करें। फर्रुखाबाद में बहुत से प्राचीन मंदिर है। उनकी पुताई का स्टीमेट बनायें। मंदिरों की सजावट भी करें। कलेक्ट्रेट की सफाई पर भी विशेष ध्यान दें। गोताखोरों की उपलब्धता व उपस्थिति सुनिश्चित करें। ध्यान दें कि कोई दुर्घटना न होने पाये। मुख्यमंत्री ने फर्रुखाबाद पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। कलश यात्रा को सफल बनायें। अधिकारी रात्रि भ्रमण कर असहायों को कंबल वितरित करें। जंजाली नगला व खैम रंगाई में अनाधिकृत घाट संचालित न हों। कोई भी समस्या होने पर आमजन संबंधित से संपर्क करें। घाटों पर बैरीकेडिंग करा ली जाये। कैमरों द्वारा निगरानी की जाये। सभी लोग अपने कार्यालय साफ रखें। आरती व भजन कार्यक्रम के उद्घाटन जन प्रतिनिधियों द्वारा होंगे। डयूटी पर लगे व्यक्ति समय पर आना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *