फतेहगढ़ में भण्डारे का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रामलीला परिषद फतेहगढ़ के तत्वाधान में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर फतेहगढ़ में उत्सव मनाया गया। श्रीराम स्वरुप बनकर बच्चे आगे-आगे चल रहे थे। डीजे की धुन पर बच्चे नाचते गाते शहर के प्रमुख मार्ग से शोभा यात्रा निकली। प्राण प्रतिष्ठा पर्व को लेकर जगह-जगह भण्डारे का आयोजन हुआ। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बढ़-चढक़र भाग लिया। राहगीरों को बुलाकर भण्डारा छकाया गया। कोतवाली कचहरी रोड पर आयोजित भण्डारे में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान रिजवान अहमद ताज, राजीव बाजपेयी, राहुल परमार, राघवेन्द्र सिंह रामू, डा0 बाल गोविन्द दुबे, मजहर मोहम्मद खां, युनूस अंसारी, राजेश मिश्रा, शिवम वर्मा, देवेन्द्र शुक्ला, रीतेश प्रजापति, सतेन्द्र कनौजिया, मनोज कुमार, राजा वैष्र्णेय, तारिक वसीर, श्याम सिंह यादव, बबलू गोस्वामी व विजय यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *