बन्दूक साफ करते समय चली गोली से घायल हुए जवान की मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते दिन बन्दूक साफ करते समय अचानक चली गोली से घायल हुए सैनिक की उपचार के दौरान मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार अनिरुद्ध प्रताप सिंह पुत्र हरिकरन सिंह निवासी ग्राम नगरिया गिरधर पोस्ट भरखा थाना राजेपुर आर्मी में हवलदार के पद पर देहरादून में तैनात थे। बीती 17 जनवरी को वह अपने घर छुट्टी पर आये थे। बीते दिन घर पर अपने पिता की दोनालू बंदूक साफ कर रहे थे, तभी बंदूक से अचानक गोली चल गयी। जो उनके लग गयी थी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गये थे। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें फतेहगढ़ स्थित एम.एच. में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार सुबह करीब 7 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। उनकी मौत का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की एक बहन प्रियंका है। फिलहाल घटना को लेकर लोगों की जुबान पर तरह-तरह की चर्चायें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *