पौष पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओ ने भगवान सूर्य देव को जलार्धि देकर सुख समृद्धि की कामनाये की,

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। पौष पूर्णिमा पर्व को लेकर गुरुवार को ढाई घाट शमशाबाद जहा हजारों श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ती रही गंगा स्नान को लेकर पर्व की पूर्व संध्या से ही आम श्रद्धालुओं द्वारा गंगा स्नान की रूपरेखा तैयार गई थ खान पान और दान तीनों ब्यबस्थाये की गई थी गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं द्वारा वाहनों ट्रेक्टर ट्रालियों कार लोडर आदि की व्यवस्थाये भी की गई थी गुरुवार की सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु ढोलक की थाप पर गाते बजाते ढाई घाट पहुंचे गंगा पुलिस प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं को दुरुस्त सरखने के लिए गंगा घाट से दूर ही वाहनों को खड़ा कराया गया था पैदल यात्रा के तहत श्रद्धालु गंगा घाट पहुंचे श्रद्धालुओ ने गंगा मैया को श्रद्धा सुमन अर्पित कर गंगा स्नान किया साथ ही चरण वंदन कर भगवान सूर्य देव को जलार्धि दिया और सुख समृद्धि की कामनाएं की पौष पूर्णिमा पर्व पर गंगा स्नान को लेकर शमशाबाद शहर से ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र से भी जोरदार तैयारिया की गई थी

श्रद्धालु दुपहिया चौपाइयां वाहनों के जरिए गंगा घाट पहुंचे तथा गंगा मैया की चरण वंदन कर पूजा प्रसाद चढ़ाया आम श्रद्धालुओ ने भगवान सूर्य देव को जलार्धि देकर सुख समृद्धि की कामनाएं की गुरुवार को भीषण कोहरे का दौर जारी था ऊपर से गलन भरी ठंडक हर किसी का हाल-बेहाल कर रही थी लेकिन क्या करें आस्था के रूप पौष पूर्णिमा का पर्व गंगा स्नान अत्यंत शुभ माना जाता है आस्था के अनुरूप यहां हजारों की तादाद में आम श्रद्धालुओं का आना-जाना रहा लोग आते रहे स्नान कर सुख समृद्धि की कामनाओं के साथ जाते रहे बताया गया है गंगा स्नान के लिए फर्रुखाबाद से ही नहीं शाहजहांपुर से आने वाले आम श्रद्धालुओ ने भी गंगा स्नान कर सुख समृद्धि की कामनाये की जनपद के अलावा बेबर मैनपुरी इटावा यहां तक की अलीगंज धुमरी जैथरा एटा सहावर पटियाली सहित कई स्थानों से श्रद्धालु वाहनों के जरिए ढाई घाट शमशाबाद आना जाना रहा अधिकांश श्रद्धालुओं ने कामनाओं की पूर्ति होने पर गंगा मैया को पहनावन किया लंबी-लंबी साड़ियों को एक दूसरे से जोड़कर स्टीमर के जरिए पहनाबान किया महिलाएं ढोलक मजीरे की थाप पर नृत्य करते हुए देखी गई मेले में अव्यवस्था न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस फोर्स लगाया गया था स्नान के दौरान कोई अनहोनी की घटना ना हो के लिए स्टीमर लगाए गए थे आसपास गोताखोरों को भी अलर्ट किया गया था जिन स्थानों पर खतरा था उन स्थानों पर बैरिकेडिंग कराई गई थी सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान कराया गया सुबह से शुरू हुआ स्नान का दौर दोपहर से देर शाम तक चलता रहा स्थानीय लोगों के अनुसार हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर सुख समृद्धि की कामनाएं की फिलहाल समाचार लिखे जाने तक किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *