मेले में अव्यवस्थाओं पर जतायी नाराजगी, जल्द दुरुस्त करने के निर्देश
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। ढाईघाट शमशाबाद स्थित गंगा नदी जहां एक महीने तक रामनगरिया का मेला लगता है। उक्त मेले में जनपद ही नहीं, बल्कि कन्नौज, कानपुर, औरैया, इटावा, मैनपुरी, आगरा, एटा सहित कई जनपदों से श्रद्धालु तथा व्यापारी डेरा जमाकर काल्पवास करते है। साथ ही व्यापारिक प्रक्रिया को अंजाम देते हैं। पशु व्यापारी जो पशुओं की खरीद फरोख्त कार्य करते हंै। मेला लगाने का कार्य पिछले कई दिनों से जारी है, लेकिन व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं हुईं। हालाकि कुछ साधु संत पूर्व से ही जिला प्रशासन से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं।

व्यवस्थाओं में सडक़, बिजली, पानी, लाइट, सुरक्षा व्यवस्था आदि शनिवार को जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने ढाईघाट मेले में पहुंचकर परखी। यहां एसडीएम कायमगंज तथा शमशाबाद थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने अगवानी की। दोनों अधिकारियों ने मेले की व्यवस्थाओं को परखा। कुछ लोगों से जानकारी भी की, तो लोगों ने मेले में व्याप्त अव्यवस्थाओं की जानकारी दी और व्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिये। मेले में हैंडपंप लगाए जाने, सडक़ों को दुरुस्त करने के साथ ही लाइट व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश मेला प्रभारी को दिये। मालूम हो कि मेले में अव्यवस्थाओं को लेकर संत नाराज थे। जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने ढाई घाट शमशाबाद के परिक्षेत्र में उस जगह का भी निरीक्षण किया जहां कभी मेले का आयोजन होता था। रामनगरिया का मेला कितना पुराना है और शाहजहांपुर परिक्षेत्र में कितने समय से लग रहा की भी जानकारी दोनों अधिकारियो ने की। शमसाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित पुलिस चौकी का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी कायमगंज तथा थानाध्यक्ष बलराज भाटी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
