
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कायमगंज विधानसभा के अंतर्गत नवाबगंज के ग्राम हरदुआ में पीडीए पखवाड़े का आयोजन किया गया। शनिवार को दोपहर बाद शुरू हुए इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव जाकर ग्रामीणों और किसानों को समाजवादी पार्टी के द्वारा किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों के सम्बन्ध में जानकारी देना है। जिससे लोग सपा शासनकाल में किये गये विकास कार्यों के बारे में जान सकें। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने बताया कि यह पखवाड़े प्रत्येक गांव में आयोजित किये जायेंगे। साथ ही पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। इस अवसर पर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा, पूर्व मंत्री प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर नवरंग सिंह, निवर्तमान युवजन सभा जिला अध्यक्ष शिवम यादव, एमपी सिंह शाक्य, सह मीडिया प्रभारी रवि यादव, अभिषेक शाक्य, डाक्टर हरिओम यादव, राहुल यादव सभासद, अमन सूर्यवंशी, दंगलन सिंह यादव आदि लोग की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
