डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण

सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश।
अमिताभ।
समृद्धि न्यूज़ सिद्धार्थनगर।
बुधवार को जिलाधिकारी पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह द्वारा जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक व पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहें।सभी बैरको का तथा बन्दियों का गहन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान बैरकों मे किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु प्राप्त नही हुई।जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि नियमित रूप से उनके व जेल स्टाफ द्वारा जेल की चेकिंग की जाती है।जिला कारागार मे निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थाएं सन्तोष जनक पायी गयी।पुलिस अधीक्षक सुश्री सिंह द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहे तथा शातिर किस्म के बन्दियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखे और आवश्यकता के अनुसार समय समय पर कारागार मे निरूद्ध बन्दियों की गतिविधियों के सम्बन्ध मे जानकारी देते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *