फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जसमई पचपुखरा रोड स्थित चन्द्रा कोल्ड स्टोरेज का मुहूर्त के साथ नवीन सत्र का भण्डारण शनिवार से शुरु हो गया। पूजा अर्चना के साथ कोल्ड स्टोर में नवीन सत्र का भण्डारण प्रारंभ हुआ। संचालक अजय गंगवार सन्नू बाबू ने आये हुए व्यापारियों एवं आढ़तियों एवं व्यापारियों को भोज कराकर मिष्ठान वितरित किया। कोल्ड स्टोरेज के शुभारम्भ पर प्रथम दिन लगभग 15 हजार पैकेट का भण्डारण हुआ। जनपद के विभिन्न कोल्ड स्टोरेज संचालक सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर भाग लिया। इस मौके पर उमेश अग्रवाल, पप्पू रस्तोगी, महेन्द्र सिंह कटियार, जितेन्द्र यादव, भगवान सिंह गंगवार, अतर सिंह कटियार, अभय गंगवार के अलावा परिवार के लोग मौजूद रहे।

