नागरिक शास्त्र में छात्र पहले बहुविकल्पीय प्रश्न हल करें: राकेश प्रसाद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बोर्ड परीक्षा में नागरिक शास्त्र में बहु विकल्पीय प्रश्न व अति लघु उत्तरीय प्रश्न, लघु दीर्घ उत्तरीय प्रश्न का बहुत महत्व है। खण्ड-क और खण्ड-ख में प्रश्न आते हैं। इंटर में टोटल 32 प्रश्न आते हैं। सभी प्रश्नों को हल करना अनिवार्य है। कन्हैया लाल रामशरण रस्तगी इंटर कालेज के नागरिकशास्त्र प्रवक्ता राकेश प्रसाद ने यूपी बोर्ड परीक्षा के विषय में बताया भाग-क में समकालीन विश्व राजनीति संबंधित प्रश्न आते हैं। जिसमें शीत युद्ध का दौर, द्वि ध्रुवीयता का अंत, सत्ता के वैकल्पिक केंद्र, समकालीन दक्षिण एशिया, अंतर्राष्ट्रीय संगठन व पर्यावरण व प्राकृतिक संस्थान के प्रश्न आते हैं। खड-ख में स्वतंत्र भारत में राजनीति संबंधित प्रश्न आते है।

जिसमें राष्ट्र निर्माण की चुनौतिया, नियोजित विकास की राजनीति, भारत के विदेश संबंध, लोकतांत्रिक व्यवस्था का संकट, जन आंदोलन का उदय, क्षेत्रीय आकांक्षायें, भारतीय राजनीति व नये बदलाव संबंधित प्रश्न परीक्षा में पूछे जायेंगे अथवा वाले प्रश्नो में से सभी विद्यार्थियों को एक प्रश्न करना अनिवार्य है। शीत युद्ध का दौर संबंधित परीक्षा में प्रश्न अवश्य आयेगा। 1945 के बाद अमेरिका और सोवियत रुस के बाद प्रश्न संबंधित परीक्षा में छात्र उत्तर जरुर लिखें। इसमें पूर्ण नंबर मिलेंगे। इसके अलावा द्वि ध्रुवीयता के अंत में 1991 सोवियत संघ के 15 राज्य टूटकर अलग हुए और स्वतंत्र देश बने। इस बात को द्वि ध्रुवीयता का अंत कहते हैं। इससे संबंधित ८ नवंबर का प्रश्न आता है। छात्र इसे विस्तारपूर्वक पढ़े और परीक्षा में अवश्य लिखें। अंतर्राष्ट्रीय संगठन संबंधित 08 नंबर का प्रश्न आता है। प्रमुख अंग कौन-कौन से हैं उसे भी पढ़ें। राष्ट्र निर्माण की चुनौतिया, क्षेत्रवाद, भाषा वाद, नये राज्य का निर्माण, स्वतंत्र भारत में रजवाड़ों का विलय, भूमि सुधार, खाद्य संकट व हरित क्रांति से संबंधित प्रश्न आयेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *