रोज डे मनाने वाले रोजगार के बारे में सोचे: हर्ष दुबे

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वेलेंटाइन-डे, रोज डे सप्ताह शुरू हो रहा है अच्छा है। इसके माध्यम से लोग उन लोगों से मित्रता बढ़ाए जिनको अपनो ने नकार दिया हो। उनके प्रति स्नेह, ममता एवं करुणा दिखाए, जैसे पूजा स्थलों एवं सार्वजनिक प्रांगणों के बाहर बैठे उन लोगों के प्रति जिनके अपनो घर से बेघर कर दिया हो।

साथ ही उन लोगों के लिए सलाह है जो बेरोजगार है। रोज-डे मनाए, लेकिन रोजगार पर ध्यान दें, क्योंकि बिना रोजगार के रोज नहीं आना। जिसके लिए रोज ले रहे हो, वो बेरोजगार को नहीं मिलना। यह संत वेलेंटाइन का शहीद सप्ताह है और यह सर्व समाज को संदेश है की उन लोगों पर अपनत्व दिखाएं, जो अपनो से परित्याग हुए है। स्नेह एवम् दयालुता की जरूरत उनको है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *