डीएम को निरीक्षण में वित्त एवं लेखाधिकारी मिले अनुपस्थिति, रोका वेतन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कार्यालय की साफ -सफाई सही नहीं पाई गई। जिलाधिकारी ने कार्यालय में अभिलेखों के सही तरह से रख रखाव व पंखों की सफाई, टूटे पड़े मेज कुर्सियों को सही कराने के निर्देश दिये। सुबह 10.25 तक वित्त एवं लेखा कार्यालय पर ताला लगा था। वित्त एवं लेखाधिकारी अनुपस्थिति थे ।

जिलाधिकारी द्वारा वित्त एवं लेखाधिकारी छत्रपाल वर्मा का वेतन रोकने आदेश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन नगर क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया। पढ़ाई की स्थिति बहुत खराब पाई गई। बच्चों में सामान्य जानकारी का भी आभाव मिला। इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी को खुद जांच कर शिक्षकों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर कार्यवाही के निर्देश दिये गये। विद्यालय में 133 के सापेक्ष 62 बच्चे उपस्थित पाये गए। जिलाधिकारी द्वारा बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की भी जानकारी की गई। जिलाधिकारी ने बच्चों से कहा कि तुम लोग पढ़ोगे तो घर की स्थिति अच्छी होगी। विद्यालय के शौचालय गंदे पाये गए व पीने के पानी की टोंटी भी गंदी पाई गई। इस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताई गई। जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय परिसर में खाली पड़ी जगह पर पेड़ पौधे लगाने के निर्देश बी0एस0ए0 को दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *