जमानत याचिका स्वीकार कर आरोप निर्गत किया
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी/एमएलए न्यायाधीश ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के समक्ष जमानत याचिका दायर की।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव नामांकन के समय सिविल लाइन चौकी इंचार्ज आनंद शर्मा ने 27 जनवरी 2022 को दी गई तहरीर में बताया की भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मेजर सुनील दत्त द्विवेदी द्वारा नामांकन के बाद अपने लगभग तीस अज्ञात समर्थकों के साथ आचार संहिता व कोविड गाइड लाइन का उल्लंघनकरते हुए कलेक्ट्रेट के गेट से दुर्गा नारायण डिग्री कॉलेज तक जाया गया है और नारेबाजी की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचक ने साक्ष्य गवाह के आधार पर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। जिसमें न्यायाधीश ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने सम्मन जारी कर दिए थे। जिसमें उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में जमानत याचिका दायर की। जिसको न्यायाधीश ने जमानत स्वीकार कर आरोप निर्गत कर दिया। जिसमें सुनवाई के लिए अगली तिथि 16 फरवरी नियत की गई है।
