अन्ना पशुओं से भरे ट्रक को हिंदूवादी नेताओं ने रोका

गाली-गलौज कर चालक के साथ की मारपीट
ट्रक चालक का आरोप पर्स तथा मोबाइल भी छीना
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज।
थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर महमूद जहां बुधवार को ग्रामीणों की सूचना पर हिंदूवादी नेताओं ने दस्तक दी। बताया गया हिंदूवादी नेताओं को ग्रामीणों द्वारा सूचना देकर बताया गया कि एक ट्रक जिसके अंदर गोवंशों को ले जाया जा रहा है। ग्रामीणों ने गौकशी का अंदेशा जताकर सूचना दी थी। सूचना पर मौके पर पहुंचे हिंदूवादी नेताओं ने ट्रक चालक को रोक लिया और गाली-गलौज कर मारपीट की। इस मारपीट की घटना में ट्रक चालक ने आरोप लगाया कि युवकों ने मोबाइल तथा पर्स भी छीन लिया।

बताते हैं घटना की सूचना भी हिंदूवादी नेताओं ने ही थाना पुलिस को दी थी। सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची और जब जांच पड़ताल की तो मामला कुछ और पाया गया। ट्रक चालक रंजीत कुमार निवासी कुइयां संत तथा शमशाबाद ने पुलिस को बताया वह ट्रक संख्या यूपी 76टी0422 का चालक है और जनपद शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र से अन्ना पशुओं को कंपिल थाना क्षेत्र की एक गौशाला में छोडऩे जा रहा था। कुछ युवकों ने अन्ना पशुओं को ले जाने का आरोप लगाकर गाली गलौज ही नहीं किया, बल्कि जमकर मारपीट भी की। इस मारपीट की घटना में चालक का पर्स तथा एक मोबाइल गुम हो गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। घटना की जानकारी होते ही थाने में तमाम सत्ता से जुड़े छुटभैया नेता एकत्रित हो गए। अनभिज्ञता पर अफसोस जताकर ट्रक चालक को मनाने की कोशिश की गई। मगर मामला शून्य रहा। बताया गया है ट्रक चालक की शिकायत पर पकड़े गए लोगों में हिंदूवादी नेता नितिन शुक्ला, नीरज शर्मा, अन्नू जादौन, अनुज राठौर तथा विवेक राठौर के विरुद्ध के शांतिभंग की कार्यवाही की गई। बताते है जिस वक्त पुलिस को ट्रक चालक के साथ गाली गलौज मारपीट की सूचना दी गई उस वक्त पुलिस हरकत में आई और जब जांच पड़ताल की तो मामला मारपीट का पाया गया। ट्रक चालक की शिकायत पर पुलिस को कार्यवाही का रुख अपनाना पड़ा। सभी आरोपियों को थाने लाया गया। जब शहर के कुछ छुटभैया भाजपा नेताओं को पता चला, तो समझौते के लिए थाने में दस्तक देकर ट्रक चालक को मनाने की कोशिश की, लेकिन ट्रक चालक नहीं माना। आखिरकार थाना पुलिस को सभी आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *