वृहद गौशाला के निर्माण में घटिया सामग्री देख डीएम का चढ़ा पारा

अधिशासी अभियंता को कमेटी बनाकर जांच करने के दिये निर्देश
पंचायत भवन की स्थिति खराब मिलने पर बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज।
वृहद गौशाला के निर्माण में घटिया ईंट देख जिलाधिकारी ने नाराजगी जतायी तथा कमेटी गठन कर जांच कराकर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के आदेश दिये।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ वी0के0 सिंह ने विकास खंड शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम दुबरी में निर्माणाधीन वृहद गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला निर्माण में उपयोग होने वाली निर्माण सामग्री की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं पाई। जिलाधिकारी ईटों को तोडक़र देखा। निरीक्षण के दौरान पाया ईट सीमेंट व स्ट्रक्चर मानक के अनुरूप नहीं है। निरीक्षण के समय डी0बी0सी0 की क्वालिटी बेहद खराब पाई गई। जिसे मौके पर ही तुड़वाया। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी व एक अन्य अधिशासी अभियंता की कमेटी बनाकर जारी निर्माण की साप्ताहिक जाँच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने खराब ईटें हटाने के निर्देश दिए। कार्यदाई संस्था सीएण्डडीएस को चेतावनी देकर कहा अगर कार्य खराब हुआ तो संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने हर स्टेज पर थर्ड पार्टी चेकिंग कराने के निर्देश दिये। मौके पर जूनियर इजीनियर अनुपस्थिति पाये गये। असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैंनेजर जिन्हें निर्माण कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पंचायत सचिवालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन की स्थिति बेहद खराब पाई गई। पंचायत भवन के आसपास गंदगी का अंबार पाया गया। डीएम ने पंचायत भवन की बाउंड्रीवाल बनवाने के निर्देश दिये। डीएम ने खंड विकास अधिकारी तथा एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व संबंधित अधिकारी उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *