बच्चे नहीं दे सके उत्तर, प्रधानाध्यापक से मांगा स्पष्टीकरण
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी को निरीक्षण के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता काफी खराब मिली तथा अव्यवस्थायें भी मिलीं। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जतायी तथा प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिलाधिकारी वी0के0 सिंह ने संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय दुबरी विकास खंड शमशाबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शौचालय बेहद गंदे पाए गए। विद्यालय परिसर में साफ -सफाई का अभाव पाया गया। शिक्षा का स्तर अत्यंत निम्न पाया गया। छात्रों में बेसिक जानकारी का अभाव रहा। जिलाधिकारी द्वारा बच्चों से गणित के सवाल पूछे गए। इसके अलावा सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे गए। जिसका बच्चों द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। जिलाधिकारी ने बच्चों से मध्यान भोजन व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक जानकारी की। असंतुष्ट जिलाधिकारी ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण लेने के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को आदेश दिये।

