फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रॉमिस शब्द ही अपने आप में काफी है।इसको हिन्दी में वादा कहते हैं। वादा, प्रतिज्ञा, वचन इसके कई रुप हैं। प्रॉमिस का अर्थ युवा पीढ़ी गलत ले जाती है, जबकि इसको हिन्दी में वादा का रुप दिया गया है। आप किसी कार्य व किसी से वादा करते हैं तो उसको निभाने के प्रति सजग रहने को प्रॉमिस कहते हैं। इसकी उपज अंग्रेजों से शुरु हुई और प्रॉमिस-डे मनाया जाने लगा। किसी शायर ने युवा प्रेमी को प्रॉमिस-डे समर्पित करते हुए कहा कि एक वादा है जो टूटेगा न कभी, साथ अपना टूटेगा न कभी, चलता रहेगा अपने प्यार का कारवां, और ये प्यार का कारवां रुकेगा न कभी। ये प्रॉमिस है हमारा न छोड़ेंगे साथ तुम्हारा, जो गये तुम हमें भूलकर, ले आयेंगे पकडक़र हाथ तुम्हारा।

किसी को पाना भी एक प्रॉमिस शब्द है। बहुत दिन के बाद जब कोई मिलता है तो वह उससे कहता है कि तुम्हारा वादा था कि हम जल्द आयेंगे और जिसको लेकर काफी समय लग गया, तो उसे याद करने व उसके वायदे को याद दिलाने को भी प्रॉमिस कहते हैं। खुश्बू की तरह तेरी हर सांस में प्यार अपना बसाने का वादा है। रंग जितने हैं मोहब्बत में हमारी, आपके जीवन में सजाने का वादा है। वैलेन्टडाइन-डे का पी पांचवां दिन प्रॉमिस-डे मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े हमेशा साथ रहने का वादा करते हैं और अपने साथी ही अहमियत को दर्शाते हैं तथा उसे यह बताते हैं कि वह उनकी लाइफ में कितना ज्यादा जरुरी है। अगर आप इस प्रॉमिस-डे पर अपने प्रेमी को हैप्पी प्रॉमिस-डे भेजना चाहते हैं तो इस दिन उसे भेज सकते हैं। जिससे रिलेशनशिप को लंबे समय तक चलने का चांस बढ़ता है।
