गांव चलों अभियान के तहत सातनपुर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गांव चलो अभियान के तहत फतेहगढ़ के सेक्टर सातनपुर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा विस्तारक योगेश तिवारी ने पार्टी के रीती-नीति पर प्रकाश डाला। नगर उपाध्यक्ष मनोज राजपूत ने सभी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलायी जा रही जनहित कार्यों को विस्तार पूर्वक सभी कार्यकर्ताओं को बताया एवं आगामी लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत से जुटने का आवाह्न किया।

कार्यकर्ताओ ने एकात्म मानववाद, एकात्म मानव दर्शन एवं अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी, महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष रामवीर चौहान ने सरकारी की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए लोगों को जोडऩे का आवाह्न किया। इस अवसर पर जितेन्द्र शाक्य, प्रवेश सक्सेना, राहुल राजपूत, नरेंद्र प्रताप सक्सेना, नीरज सैनी, विजय सोमवंशी, गोविन्द ठाकुर, राजू कुशवाह आदि उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *