जरदोजी कारखाने के ताले तोडक़र चोरी का असफल प्रयास

सूचना पर पहुंची पुलिस ने की जांच पड़ताल, लोगों में दहशत
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज।
नगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला दलमीर खां निवासी पूर्व शिक्षक मुस्तफा खाँ का उक्त मोहल्ले में दो जगह मकान है। एक मकान को यहीं के निवासी जईम खाँ द्वारा किराए पर लिया गया है। वर्तमान में उक्त मकान जिसमें जरदोजी का कारखाना संचालित है। शाम को जईम खाँ कारखाने में ताला लगाकर घर चले गये थे। रात्रि के किसी पहर अज्ञात चोर कारखाने के अंदर दाखिल हुए तथा एक-एक कर पांच कमरों के ताले तोडक़र चोरी का असफल प्रयास किया। अज्ञात चोरों ने एक-एक कर पांचों कमरों के ताले तोडक़र अंदर ताक झांक की, मगर यह एक संंयोग था जब उन्हें कुछ भी हाथ नहीं लगा। हालात देखकर यही अनुमान लगाया जा सकता अज्ञात चोरों द्वारा काफी देर तक कमरों के अंदर कीमती सामान की खोजबीन की जाती रही। छठे कमरे का ताला अज्ञात चोर नहीं तोड़ सके, अन्यथा की स्थिति में जरदोही का बेस कीमती सामान तथा अंदर रखी हजारो रुपए की नगदी चोरों के हाथ लग सकती थी।

घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब मंगलवार की सुबह कारीगर कारखाने पहुंचे। कारखाने के अंदर कमरों के ताले टूटे थे। यह नजारा देखते ही कारीगरों के पैरो तले जमीन खिसक गई। चोरी की घटना की सूचना कारखाना स्वामी जईम खाँ को दी गई। सूचना के बाद वह भी मौके पर पहुंचे। सब कुछ ठीक ठाक देख उन्होंने राहत की सांस ली। घटना की सूचना शमसाबाद थाना पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची शमसाबाद थाना पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। उधर अज्ञात चोरों के खिलाफ कारखाना स्वामी द्वारा अज्ञात चारों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *