
*बैठक कर अधिकारीगण आख्या चेक कर पोर्टल पर करे अपलोड
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस शिकायत निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में डीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी आईजीआरएस के शिकायती प्रकरणों में सुस्पष्ट आख्या लगाकर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें, यदि सरसरी निस्तारण किया गया तो सम्बन्धित की लापरवाही मानते हुए कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। सभी अधिकारी आख्या चेक कर पोर्टल पर अपलोड कराए। बिना अधिकारी के देखे आख्या अपलोड न किया जाए। डिफाल्टर होने से तीन दिन पूर्व ही शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। आवास शिकायतों की समस्त खंड विकास अधिकारी स्वयम जांच करें। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, संबंधित सभी अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
